सूर्य प्रकाश बने गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय हिन्दू परिषद (अंतराष्ट्रीय संगठन) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश जी महराज द्वारा सीधी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूर्य प्रकाश गुप्ता को मध्यप्रदेश गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया है। सूर्य प्रकाश गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश जी महराज सहित संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय हिन्दू परिषद द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी कर्मठता व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष बनायें जाने पर सूर्य प्रकाश गुप्ता के परिवारजनों, मित्रों सहित शुभंचिंतको में हर्ष व्याप्त है।
Post Views: 15