भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन तेज, रेस में एक दर्जन नेता शामिल,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित मंडलों के निर्वाचन को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, गत माह प्रदेश महामंत्री लोकेश परासर ने भी संगठनात्मक चुनाव को लेकर सीधी जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक ले चुके हैं, यह कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के पूर्व मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन होगे जिसके लिए मण्डलवार पार्टी ने जिला पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी ले चुके हैं। हालांकि यह कहा जा रहा है कि फाइनल वहीं नाम होगा जिस पर क्षेत्र के विधायक की अनुसंशा होंगी।गौरतलब हो कि जिले में इस वक्त भाजपा की राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। एक तरफ जहां जिले के मौजूदा अध्यक्ष देव कुमार सिंह की ताजपोशी को लेकर अटकलें जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ ओबीसी कार्ड खेलने की संभावनाएं भी चर्चा में हैं।पार्टी के मौजूदा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह पर पार्टी का भरोसा एक बार फिर बनेगा या नहीं, इस सवाल पर चर्चाएं तेज हैं। जिले में कई उम्मीदवार अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, क्या इस बार बीजेपी पारंपरिक क्षत्रिय ब्राह्मण वर्चस्व को कायम रखेगी या राजनीतिक संतुलन साधते हुए ओबीसी कार्ड खेलने का बड़ा दांव लगाएगी, जिले में इस सवाल ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। भाजपा के अध्यक्ष पद के फैसले से जिले की राजनीतिक दिशा और दशा तय होनी है भाजपा के लिए यह फैसला न केवल जिले के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करेगा बल्कि पार्टी की आगामी योजनाओं और दिशा को भी तय करेगा। अध्यक्ष पद पर किसे चुना जाएगा, इस पर जिले की राजनीति की दिशा भी निर्भर करेगी। जिले में राजनीतिक बिसात पर यह सवाल अब तक का सबसे बड़ा दांव बनकर उभर रहा है।

 

 

 

मंडल अध्यक्ष का चुनाव भी होगा दिलचस्प,

 

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार संगठन चुनाव में आवश्यक फेरबदल किया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह आई है कि उम्र की सीमा निर्धारित की गई और उम्र सीमा के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ता ही मंडल अध्यक्ष बनेंगे। खास बात यह है कि जिले के विभिन्न मण्डलों में कई कद्दावर नेता भी नजर गड़ाए बैठे थे लेकिन जैसे ही पार्टी द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गई तो इनकी तैयारी में पानी फिर गया। हालांकि पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर इस बार मण्डल अध्यक्षों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि संघर्षशील नेताओं को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी मिल जाएगी और बगावत के शूर भी कम देखने को मिलेंगे।

 

 

 

अध्यक्ष के लिए यह चेहरे चर्चा में,

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर इस बार कई युवा चेहरे भी शामिल हैं, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष भी इस रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। इन दिनों शहर सहित जिले भर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, यह कहा जा रहा है कि ब्राह्मण चेहरे से विश्वबंधु धर द्विवेदी, मनोज मिश्रा,संदीप द्विवेदी रिंकू, कृष्ण लाल पयासी छोटू का नाम सामने आया है वहीं क्षत्रिय चेहरे से विक्रम सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, लवकेश सिंह का नाम चर्चा में है। हालांकि पार्टी गाइड लाइन की बात अगर की जाय तो घोषणा सिर्फ उन्हीं नामों की होती है जिसमें जिले विधायक एवं सांसद की अनुसंशा रहती हैं। वाबजूद इसके इन नेताओं के अलावा भी कई चेहरे हैं जो भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

hi
error: Content is protected !!
×