राजस्व एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर को पकडा,चल रही कार्यवाही ,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात छापामार कार्यवाही की जहां गोपत नदी से अवैध रेत की निकासी कर परिवहन करते एक लाल रंग के ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। राजस्व से मिली जानकारी अनुसार दिनाकं 8/12/2024 की दरमियानी रात राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग का आकस्मिक निरीक्षण ग्राम रामपुर में किया गया जहां ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 53 aa 7065 समय लगभग 12:30 बजे रात का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया जहां वाहन मालिक एवं चालक राजेश साहू निवासी गुडुआधार एवं ट्रैक्टर को लाकर थाना परिषर मे खडा करा दिया गया है।उक्त कार्यवाही राजस्व से चल मे चल रही है।इस कार्यवाही मे नायब तहसीलदार सोनेलाल धुर्वे,थाना प्रभारी कुसमी भूपेश कुमार वैश,प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति,रामेश्वर सिहं आरक्षक शिवराम वैश,आरक्षक 522 पंकज सिंह,चौकीदार धन्नू बंसल की भूमिका सराहनीय रही।

hi
error: Content is protected !!
×