हरिजन बस्ती में सपाइयों ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारत के संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा कोटरों हरिजन बस्ती में मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहब और देश के लिए किए गए उनके कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ सपा नेता जय सिंह राजू ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है, सरकारों को उनके बताए रास्ते पर चलते हुए एक समान भाव जनमानस का विकास करना चाहिए, तभी भारत देश वास्तव में विकसित होगा। सपा नेता ने कहा कि केवल बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का दिखावा कर देने से अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों का उद्धार नहीं हो सकता है, ऐसा करने के लिए वंचित समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी वास्तविकता पता कर समाधान करना जरूरी होता है,इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड पन्नालाल साकेत शिव प्रजापति श्याम लाल बैगा सुखलाल बैगा श्वेतराम गोंड अजय केवट रामकली साकेत रामपति साकेत सुमिरन यादव स्वतंत्रपाल सुरेश बैगा महेंद्र दीक्षित संग्राम चौहान रामकली राम भजन साकेत रामलाल रावत श्यामाबाई साकेत रामदीन साकेत सुंदर सिंह गोंड सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

hi
error: Content is protected !!
×