भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान शुरू,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दीप नारायण द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष आनंद तिवारी एवं जिला मंत्री दीप नारायण द्विवेदी विभाग प्रमुख सीधी एवं सिंगरौली रमन चैकीकार की अगुवाई में शुभारंभ किया गया। श्रमिक संपर्क अभियान 01 से 20 दिसंबर तक चलाया जायेगा तथा सीधी जिले में 02 लाख से ज्यादा श्रमिकों से संपर्क का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   विभाग प्रमुख ने बताया कि श्रमिक संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं की टोली संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संपर्क करेगी। श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा ताकि भविष्य में उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। श्री चैकीकार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के श्रमिकों तक पहुंचना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकार दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि असंगठित क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। जिसमें ऑटो यूनियन का गठन जल्द से जल्द करना और उनकी समस्याओं में निजात दिलाना भवन निर्माण, परिवहन, घरेलू कामगार और प्लेटफॉर्म वर्कर जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला मंत्री दीपनारायण द्विवेदी ने बताया कि बीएमएस की स्थापना 1955 में भोपाल में हुई थी। संगठन ने ‘‘राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित‘‘ के सिद्धांत पर चलते हुए श्रमिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2023 में जी-20 सम्मेलन में लेबर-20 की अध्यक्षता मिलने पर संगठन ने ‘‘वसुधैव कुटुंबकम‘‘ का संदेश विश्व को दिया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,पवन मिश्रा, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रदीप साहू, विकास नारायण तिवारी, प्रवेंद्र द्विवेदी सह मंत्री,आनंद अकेला नागेंद्र सिंह रिंकू पार्षद, राम प्रकाश कुशवाहा छोटू,जितेन पांडे,अमित तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहें।

hi
error: Content is protected !!
×