नगर पालिका ने नहीं जलवाये अलाव लोग ठंड से परेशान : जय सिंह,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह चौहान राजू ने एक बयान जारी कर कहा है कि इन दिनों ठंड जोर पकड़ रही है। इससे बचाव के लिए लोग विभिन्न जतन कर रहे हैं। शहर में पिछले सप्ताह से रात का तापमान 10-11 डिसे पर बना हुआ है। सर्द हवाओं के ठंड से बचाव के लिए अभी तक नगर पालिका के द्वारा नगर में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। नगर में गोशाला का निर्माण न होने की वजह से बेसहारा मवेशी सर्दी से परेशान हैं। अलाव जलने से मवेशियों को काफी राहत मिलती है। नगर पालिका द्वारा नगर में अलाव जलाने के लिए कहीं भी लकड़ियों का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट बीनकर अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रही है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहे हैं। शहर में बस स्टैंड, अस्पताल चौक , कलेक्ट्रेट चौक सहित अन्य जगहों पर नगर पालिका द्वारा ठंड के जोर पकड़ते ही नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सके। इस बार तापमान में अधिक गिरावट होने के बाद भी यह व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। एक सप्ताह से ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऐसे में मुख्य मार्गों पर अलाव भी नहीं जलाए जा रहे हैं।

hi
error: Content is protected !!
×