महाविद्यालय मझौली में हुआ संविधान दिवस का आयोजन संविधान हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का मूल आधार :डॉ गीता नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू :डॉ संदीप शर्मा,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर भाषण, मानव श्रृंखला, सेल्फी प्वाइंट आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती ने बाबा साहब अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। हमारे देश का संविधान सभी नागरिकों को न्याय, सत्य, स्वतंत्रता, समानता बंधुत्व की भावना का संदेश देता है। यह हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का मूल आधार है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं। हम सभी को मिलकर संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। प्रो बीएल सिंह अयाम ने बताया कि हमारा संविधान सभी धर्मों का संयुक्त ग्रंथ है। जिसमें सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार मिला है। डॉ पूजा कश्यप ने कहा हमारे देश का संविधान जितना मजबूत होगा, देश का भविष्य उतना ही सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर सीमा कोरी,ज्योति रजक, पुष्पांजलि गौतम, रिशांक पांडे एवं प्रकाश पांडे आदि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में डॉ भावना नागेंद्र, डॉ गंगादेवी बैरागी,डॉ एस के तिवारी, डॉ वहीदुननिशा, प्रो राजकिशोर तिवारी, मनीष सोनी सिद्धनाथ केवट, गयादीन केवट एवं महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ बीपेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×