निर्भीकता वीरता नारी शक्ति का प्रतीक हैं रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी:-ज्ञान,
लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान समारोह,
बीरबल समाचार सीधी। कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं स्वतंत्रता संग्राम की अमर प्रतीक अदम्य साहस और अपार शौर्य की प्रतिमूर्ति, रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी एवं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को याद किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति में सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम डोल में जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सम्मान समारोह में माताओं बहनों को सम्मानित किया गया।जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि साहस शक्ति समर्पण और संकल्प की पर्याय भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। इंदिरा गांधी शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह नाम महारानी लक्ष्मी बाई को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अपनी वीरता और बलिदान से करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया है। महिला सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत करने वाली इंदिरा गांधी और महारानी लक्ष्मीबाई की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है। डोल में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी की अहम भूमिका रही। जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया बाबा नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू महामंत्री नवीन सिंह अशोक कोरी ओंकार सिंह मेनका प्रभात सिंह गोविंद गुप्ता विवेक सिंह दीपू अरविंद तिवारी शशिकला द्विवेदी शीलारानी साकेत गौरी साकेत कृतिमा सिंह सुनील सिंह सानेन्द्र सिंह श्रीनिवास जायसवाल विष्णु कुशवाहा रमेश साकेत सहित कांग्रेसजन मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।