मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने से खुश हैं- रंजना पाण्डेय,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में हर महीने के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 1250 रुपये की राशि खाते में अंतरित कर दी जाती है। सीधी  जिले नगर पालिक परिषद् सीधी अंतर्गत वार्ड 12 की निवासी रंजना पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत खाते में 1250 रूपये की राशि हर माह आ रही है। इससे बच्चों के पढ़ाई और उनके पोषण आहार के आने वाले खर्च में मदद मिल जाती है। बच्चे का भविष्य संवारने में यह राशि उपयोगी साबित हो रही है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि धन्य है प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जिनके द्वारा महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है।

hi
error: Content is protected !!
×