
महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य,
बीरबल समाचार सीधी । समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के पर्व छठ पर गुरुवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन होगा। सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा वार्ड 5 के प्रेमनगर कालोनी सीधी स्थित शिव मंदिर के नदी के समीप विधि विधान से छठ मईया की पूजा अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया गया। इस दौरान डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार संग छठ पूजा करने पहुंची। , परिजन सिर पर सूप व हाथों में गन्ना लिए व्रती महिलाओं संग घाटों पर पहुंच रहे थे। घाट पर पहुँचकर उनके द्वारा बनाए गए वेदी पर सूप रख कर छठ माता का घ्यान लगाया गया। सूर्य अस्त होने से पूर्व व्रती महिलाओं ने तालाब में स्नान कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर अपने वेदी स्थल पहुँच कर अपने अपने सूप पर घी के दीपक जलाकर छठ मईया का ध्यान लगा अपनी मन्नतें मांगी। गौरतलब है कि कल खरना का प्रसाद चढ़ा और उसे खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। इसी क्रम में आज तीसरे दिन शुक्रवार शाम को महिलाओं ने छठ घाट पहुंचकर डूबते हुए सूरज को पहला अर्घ्य दिया एवं कल सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देकर व्रती महिलायें अपना व्रत समाप्त करेंगी। दोपहर बाद से ही को मुहल्लों से लेकर घाटों तक छठ पूजा के पारंपरिक व कर्णप्रिय गीत गूंजते रहे।गुरुवार षष्ठी तिथि के दिन सायंकाल अस्ताचल (अस्त होते हुए) सूर्यदेव को पूर्ण श्रद्धाभाव से अर्घ्य देकर उनकी पूजा की जाएगी। पूजा के अन्तर्गत भगवान सूर्यदेव को एक बड़े सूप या डलिया में पूजन सामग्री सजाकर साथ ही विविध प्रकार के ऋतुफल, व्यंजन, पकवान जिसमें शुद्ध देशी घी का गेहूँ के आटे तथा गुड़ से बना हुआ ठेकुवा प्रमुख होता है, भगवान सूर्यदेव को अर्पित किया जाता है। भगवान सूर्यदेव की आराधना के साथ ही षष्ठी देवी की प्रसन्नता के लिए उनकी महिमा में गंगाघाट, नदी या सरोवर तट पर लोकगीत का गायन करते हैं, जो रात्रिपर्यन्त चलता रहता है। अन्तिम दिन 8 नवम्बर, शुक्रवार सप्तमी तिथि के दिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्यदेव को धार्मिक विधि-विधान व रीति-रिवाज से अर्घ्य देकर छठव्रत का पारण किया जाएगा।छठ पूजा में मुन्नी देवी, गीता सिंह, नीलम सिंह, पिंकी सिंह, सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाए मौजूद रही।