कार्तिकेय मंदिर में 108 बार हुआ हनुमान चालीसा,
बीरबल समाचार सीधी। कार्तिक महीने में दिनांक 5 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को श्री गुरु बजरंग संघ मातृशक्ति प्रदेश संयोजिका गुड़िया पांडे के मार्गदर्शन में भारत हिंदू राष्ट्र एवं रविवार गुरुकुल की स्थापना के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान चलाकर विश्व व्यापी सफलता हेतु अग्रसर हैं। इसी दौरान कार्तिकेय मंदिर विटरिनरी हॉस्पिटल के पास 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात महा आरती की गई जहां कुछ श्रद्धालु भक्तगण अपने मन्नत पुरी हुई इसलिए भी पाठ में सम्मिलित रहे। मुख्य रूप से अशोक कुमार यादव पत्नी श्रीमती अंजू यादव श्रीमती विमला तिवारी शिवकुमार सिंह रश्मि रमेश गुप्ता, मीनू सिंह , उर्मिला द्विवेदी राजेश सिंह चौहान प्रताप मार्बल विनय सिंह परिहार विवेक सिंह परिहार सत्य प्रसाद नामदेव ममता नामदेव आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित है जहां हनुमान चालीसा का पाठ गूंज मन होता रहा।