संगठन चुनाव अधिकारी पाराशर आज आएंगे सीधी, आयोजित होगी कार्यशाला,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और सीधी जिले के संगठन चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर आज 5 नवंबर को सीधी पहुंचकर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करेंगे।  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित संगठन चुनाव की कार्यशाला स्थानीय वैश्णवी गार्डन जोगीपुर में अपर्हान 1 बजे आयोजित होगी। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक सहित पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और चुनाव टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत चुनाव की रणनीति एवं कार्य योजना पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

hi
error: Content is protected !!
×