कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं,
बीरबल समाचार सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली का पर्व जिलेवासियों के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। इस दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे वोकल फॉर लोकल को बल मिलेगा। कलेक्टर ने सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें। अधिक आवाज वाले तथा हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं।