सांसद डॉक्टर मिश्रा बने सिवनी जिले के चुनाव अधिकारी,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं संगठन पर्व के अंतर्गत संगठन चुनाव के लिए सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया है।  सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के भारतीय जनता पार्टी संगठन के जिला चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर शुभचिन्तको एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने चुनाव अधिकारी बनाए जाने के पश्चात कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है। जहां पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद, विधायक कुछ भी बन सकता है। यह केवल एवं केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

hi
error: Content is protected !!
×