संगीतमय कथा प्रवचन के साथ नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का नवम्बर में होगा भव्य आयोजन,
झिरिया में हुआ यज्ञ शाला पूजन,


बीरबल समाचार सीधी बघवार।जगत कल्याण के हितार्थ बघवारांचल क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग के समीप सिद्ध पीठ पुरानी लंका चित्रकूट के ब्रम्हलीन,वासी स्वामी रामदेशिका, चार्य की तपस्थली झिरिया में विराजमान श्री मारुतिनंदन हनुमान जी के मंदिर परिसर में पुरानी लंका पावनी धाम सिद्ध पीठ जानकी माता चित्रकूट के वर्तमान अनंत विभूषित जगतगुरु स्वामी रोहिणी प्रपन्नाचार्य जी महाराज की प्रेरणा से नौ कुंडीय श्री राम महायज्ञ के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन आगामी 20, से 28, नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 21, अक्टूबर को धर्मानुरागी श्रृद्धालु जनों व स्वामी भागवताचार्य जी की उपस्थिति में आचार्य पंडित केशव प्रसाद पाण्डेय जी के मंत्रोच्चार के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष तथा प्रमुख यजमान पदेन जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा द्वारा यज्ञशाला भूमि पूजन कर किया गया। ज्ञातव्य है कि ग्रामीण आंचल क्षेत्र की इसी धर्मस्थली में विगत 25, वर्षों पूर्व श्री विष्णु पुराण महायज्ञ सम्पन्न हुआ था। इस स्थान पर कैमूर पहाड़ के प्राकृतिक झरने का प्रवाह होने के नाम पर झिरिया आश्रम में शासनाधीन गुरुकुल संस्कृति विद्यालय संचालित है, पूर्व में अनाथालय तथा वृद्धाश्रम भी संचालित था,। आश्रम के समीपवर्ती ग्राम करियाझर में जन्मे स्वामी रामदेशिका चार्य जी की एक प्राकृतिक गुफा है, बताया जाता है कि इसी गुफा स्वामी जी तपस्या किया करते थे जहां भालू ने प्राणघातक हमला कर उन्हें एक आंख से विहीन कर दिया था। पुरानी लंका चित्रकूट परम धाम में इस क्षेत्र का स्थान विख्यात है। कृपा सागर वर्तमान अनंत विभूषित जगतगुरु जी द्वारा स्वमेव झिरिया आश्रम पहुंच कर अपने अमृतवाणी से परमात्मा को अपने हृदय में समाहित कर उसकी सत्यता की अनुभूति प्राप्त करने हेतु महायज्ञ की महत्ता का उपदेश दिया गया। तथा जीवन को सफल बनाने की प्रेरणादायक अभिव्यक्ति प्रदान कर श्रीराम महायज्ञ की सम्पन्नता हेतु आयोजन समिति में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के उपाध्यक्ष ग्राम पटना निवासी ऋषिराज मिश्रा को अध्यक्ष, समाजसेवी मलगांव ग्राम के रामायण प्रसाद द्विवेदी को उपाध्यक्ष, मझिगवां ग्राम के रामजी तिवारी तथा मलगांव के मुन्ना लाल तिवारी को संरक्षक, पिपरांव ग्राम के मनोज कुमार द्विवेदी को संयोजक, चित्रकूट धाम के भागवताचार्य जी को कोषाध्यक्ष तथा रामानुज तिवारी एवं उपेन्द्र मणि शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, आचार्य केशव प्रसाद पाण्डेय जी को मार्गदर्शक, उमानिवास मिश्रा को सचिव एवं प्रवक्ता, नीलेश तिवारी, दीपनारायण तिवारी, चन्द्र मणि तिवारी को व्यवस्थापक, हेतु प्रारंभिक रूप में मनोनीत किया गया ,साथ ही आयोजन समिति का विस्तार कर क्षेत्र के गणमान्य एवं ऊर्जावान युवकों को सम्मिलित कर समरसता पूर्वक कार्य करने की समझाइश की गई। इसी क्रम में , नागेन्द्र मिश्रा अखिलेश मिश्र, मुकेश तिवारी, अरविंद सिंह, राममणि द्विवेदी, अखंड प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र मणि शर्मा, श्रवण कुमार मिश्र, शिवेन्द्र मिश्रा, संतोष तिवारी, बृजेश तिवारी, तेज बहादुर सिंह, राजेश तिवारी, रामजी तिवारी,ऊधव सोंधिया,आदि सभी ऊर्जावान आस्थावान जन कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु सक्रिय हैं।