सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने चुरहट विधानसभा के दर्जनों गांव में की पार्टी की सदस्यता, बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश मिश्रा ने चुरहट विधानसभा के दर्जनों ग्रामो में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।  कार्यकर्ताओं को पार्टी का सदस्य बनाने के पश्चात नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है। यहां पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से भारत माता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है, चाहे कोविद काल हो, चाहे जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति हो या सर्जिकल स्ट्राइक, सभी ने भारत के गौरव को विश्व मानस पटल पर बढ़ाया है।

 

 

 

 

पार्टी पदाधिकारी बनने के लिए बनाए सौ सदस्य,

 

 

 

 

सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सभी कम से कम 100 सामान्य सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएं क्योंकि 100 सामान्य सदस्य बनाने वाला व्यक्ति ही सक्रिय सदस्य बनेगा। सक्रीय सदस्य बनने का मतलब है पार्टी की प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न प्रकार की जिम्मेवारियां लेकर जनता जनार्दन की सेवा करना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, रंजना मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×