सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व एवं दशहरे का महत्व बच्चों को बताया गया – संदेश जैन,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार जबलपुर। ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल,उखरी रोड, जबलपुर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और उत्साह से भर गया। चेयरमैन संदेश जैन, ने बताया कि इस आधुनिक युग में भी हमारे देश की सनातन धर्म की जो कई वर्षो से जो परंपरा चली आ रही है उसे नई पीढ़ी में बनाए रखना बहुत जरूरी है, इस तरह की शिक्षा आधुनिक युग में हमारे समाज में नव युवा बच्चो को देना बहुत जरूरी है,

 

 

 

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित श्रीमती नीलिमा जैन और मिस सौम्या जैन ने गरबा नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया,

 

 

 

नवरात्रि के प्रति 9 दिन, हर दिन देवियों के रूप में टीचर्स ने देवियों का अवतार लिया और हर देवी का महत्व बच्चों को बताया। यह एक अद्भुत पहल थी, जो की ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल के द्वारा अनोखी पहल की गई। इस पहल से बच्चों को हिन्दू माह पर्व नवरात्रि में नो देवी के बारे में बताया गया एवम इस महापर्व का महत्व बताया गया और नवरात्रि के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। इसके अलावा, कन्या पूजन, गरबा और राम लीला का आयोजन किया गया, बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व बताया गया, जिसे शिक्षक समुदाय ने मिलकर प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भाग लिया और इसका भरपूर आनंद लिया। छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत से इस कार्यक्रम को यादगार एवम अद्भुत सफल बनाया गया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक अद्भुत अनुभव था, बल्कि यह उनके लिए एक शिक्षाप्रद और सांस्कृतिक अनुभव भी था। इस अद्भुत आयोजन में बच्चो के माता पिता ने ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल की पूरी टीम का आभार प्रस्तुत किया।

hi
error: Content is protected !!
×