दशहरा “असत्य पर सत्य”की विजय का पावन पर्व है :डॉ गीता भारती,
बीरबल समाचार सीधी। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली की प्राचार्य डॉ गीता भारती ने नवरात्रि एवं दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दशहरा एकता, आजादी और अंधकार के अंतिम हार की शक्ति का उत्सव है। पौराणिक कथाओं के अनुसार दशमी के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। जिसे अधर्म पर धर्म की,असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की,पाप पर पूर्ण की जीत का प्रतीक माना जाता है।