सांसद डॉक्टर मिश्रा ने दी दुर्गा नवमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने दुर्गा नवमी एवं दशहरा के पावन पर्व की संसदीय क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी ने मां दुर्गा की आराधना करके शक्ति का संचय किया है और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक दशहरे का पर्व हम सभी के लिए कल्याणकारी एवं सामर्थ प्रदान करने वाला हो। सभी क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना के साथ दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही दशहरा के पावन पर्व पर हम सभी आसुरी शक्तियों के विनाश का संकल्प ले।

hi
error: Content is protected !!
×