हिंदू जागरण कि वीरांगना वाहिनी ने किया शक्तिपूजन,

 

 

 

 

 

 

 

ऋचा पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख सीधी। जिले में विगत 5 वर्षों से हिंदू समाज को शक्ति सम्पन्न बनाने और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए, सनातन धर्म, सनातन संस्कृति के केंद्र, मठ मंदिर, हिंदू समाज व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू समाज के जागरण हेतु शारदेय नवरात्रि के पूरे 9 दिवस शक्ति पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पहुंच तक हर हिंदू घरों तक, घर घर जाकर, अपने परिचित, अपने परिवार, अपने पड़ोसी घरों में तथा देवी माता दुर्गा पंडालों में जाकर सांकेतिक शक्ति पूजन का कार्यक्रम समाज द्वारा कराते आ रहे हैं। इसी तारतम्य में कल हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी डॉक्टर वर्षा गौतम के आवास पर हिंदू समाज की मातृशक्तियों द्वारा शक्ति पूजन किया गया।

 

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर वर्षा गौतम, पूनम तिवारी, दुर्गा शुक्ला, नेहा शुक्ला, अर्चना गौतम, सुनीतारानी वर्मा, वीणारानी जायसवाल, जया जायसवाल, अन्नपूर्णा सिंह, दीपाली सिंह, सीमा सोनी, संध्या नामदेव, रंजीता गुप्ता, नेहा खत्री, पिंकी राजभर, कविता भारती, उमा वर्मा, हेमलता द्विवेदी, सुधा मिश्रा, रिंकी तिवारी, सोनम सिंह, गार्गी केशरवानी, रजनी अवधिया, सोनम गुप्ता, दिव्या सोनी, निशा मिश्रा, ऋतु पांडेय, उर्मिला गुप्ता, प्रतिमा सिंह, रत्ना गौतम, अनीता गौतम, शकुंतला गौतम, अंजू वर्मा, राजकुमारी चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

hi
error: Content is protected !!
×