प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर आयोजित हुई व्याख्यानमाला,

बीरबल समाचार सीधी । उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.के. सिंह, प्राध्यापक डॉ. अरुणा सिंह, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ कुमार वर्मा, डॉ. गुलशेर अहमद, डॉ. राम सुरेश भारती, डॉ विनोद साकेत, डॉ दिवाकर सिंह, डॉ. निवेदिता लखेरा, डॉ. शशिकला पटेल, डॉ. प्रतिभा सिंह डॉ. विभा कुशवाहा डॉ. कोमल पांडे एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ विनोद साकेत के उद्बोधन एवं संचालन से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र खेलेश्वर साकेत, अंकुश सिंह परिहार, राज ललन, अनामिका तिवारी, अंजली सिंह, आराधना यादव, सुमन साहू एवं अन्य छात्रों ने देवी अहिल्याबाई के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में किए गए लोक कल्याणकारी एवं महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी ने अपने व्याख्यान में लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व कृतित्व और विपरीत परिस्थितियों में निखरते हुए समाज के लिए त्याग, बलिदान और उनके सेवा भाव को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों से सभी छात्र-छात्राओं को सीखने का आग्रह किया तथा महिला सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गुलशेर अहमद ने आभार व्यक्त किया।