हरियाणा और जम्मू कश्मीर में शानदार विजय श्री अर्जित करने के लिए भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न,

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचंड मतों से विजय श्री अर्जित करने एवं जम्मू कश्मीर में शानदार सीट अर्जित करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर के सभी मंडलों एवं प्रमुख कस्बे में कल दे रात शानदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। सीधी नगर मंडल द्वारा आयोजित पार्टी कार्यालय में शानदार आतिशबाजी कर विजय श्री का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं और बधाइयां दी। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, सुरेश सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, सुधीर शुक्ला, विश्व बंधु धर द्विवेदी, सुनीता रानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, डॉ मनीला सिंह चौहान, राकेश मौर्य, पन्नू खान, प्रदीप शुक्ला, विभा शर्मा, जितेंद्र तिवारी, पंकज पांडे, पुष्पराज सिंह चौहान, हीरालाल कोरी, अजीत वर्मा, संगीता सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शिवम सिंह, बृजेश सिंह, नरेंद्र गौतम सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।