दर्जन भर से ज्यादा गृहणी महिलाएं हुई ठगी का शिकार,

पुराने जेवरों को नया बनाने के नाम किया हांथ साफ,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मझौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते दिनों दिन-दहाड़े महिला चोर गैंग द्वारा कई घरों में पुराने बर्तन व सोने-चादीं के आभूषणों को बदलने व नया करने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी को अंजाम ठगों द्वारा दिया गया है।बताते चलें कि 5 अक्टूबर शनिवार को कुछ महिलाओं ने मझौली क्षेत्र के कुछ घरों को अपने लूट का निशाना बनाते हुए ठग महिला गिरोह दोपहर उस वक्त घरों में जातीं थी जब पुरुष घरों से बाहर काम पर होते थे तब पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व पुराने सोने- चाँदी के जेवरों को नया करने एवं इनाम देने के नाम पर घरों की महिलाओं से लगभग 20 लाख रूपये के जेवरात ठगी करके रफू चक्कर हो गयीं हैं। खास बात यह है कि किसी भी क्षेत्र में बाहर से व्यापार करने आने वाले ब्यक्तियों को पहले नजदीकी थाना क्षेत्र में अपना मुसाफिरी लिखवाना पड़ता है जिसमें वह कहाँ से आया है व कौन सा व्यापार या किस उद्देश्य से आया है व कब तक यहां रहकर अपना कार्य करेगा पूरा डिटेल लिखवाना पड़ता है, लेकिन शायद अब यह सब नही लिखवाए जाने के कारण आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जाने लगा है।

 

 

 

एक ही परिवार के आधा दर्जन हुए शिकार,

 

 

मझौली थाना परिसर से लगभग आधा किलोमीटर दूर मिश्रा परिवार के सुरेन्द्र मिश्रा, तोषन मिश्रा, गणेश मिश्रा, नरेश मिश्रा व पूनम मिश्रा के घरों से ठगी कर लगभग 10 लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। इसी तरह मनीलाल गुप्ता, बृजलाल गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, के पी कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा, वंशराखन विश्वकर्मा, पाठक यादव व रजबहोर यादव की पत्नियों से लगभग 10 लाख के सोने-चाँदी के आभूषणों की ठगी उक्त महिलाओं द्वारा की गई।

 

 

 

ऐसे देंती थी ठगी को अंजाम,

 

 

ठगी का शिकार हुई महिलाओं द्वारा बताया गया की महिलाएं पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन व इनाम स्वरूप कुछ गिफ्ट देंती थी व दूसरे दिन पुराने गहने को चमकाकर नए करने व कुछ इनाम स्वरूप नगद पैसे देने की बात करतीं थीं जिनके लालच व वहकाबे में आकर हमने घरों के सभी आभूषण उन्हें दे दिया जब वापस करने का निर्धारित समय 4 बजे तक वह नही आईं तब इसकी जानकारी घर के पुरुष सदस्यों को दीं जिन्हें ढूँढने के लिए पुरुषों द्वारा यहां-वहां तलाश की गई लेकिन जब उक्त महिलाओं का कहीं पता नही चला तो मझौली थाने में इसकी जानकारी दी गई।

 

 

 

इनका कहना है।

 

 

बर्तन बदले जाने की जानकारी महिलाओं द्वारा दी गई थी मैने मना किया था की दोबारा जब वो महिला आए तो मुझे जानकारी देना ताकि मै उक्त महिलाओं से उनके आधार कार्ड समेत आवश्यक जानकारी ले सकूँ लेकिन घर की महिलाओं द्वारा मुझे यह नही बताया और वह महिला पूरे परिवार से लगभग 10 लाख के आभूषण ले गई।

 

 

तोषण मिश्रा, मझौली।

hi
error: Content is protected !!
×