घरेलू हिंसा रोकने सुरक्षित वातावरण वातावरण बनाने जिले भर में चलाया गया मैं हूं अभिमन्यु का जागरूकता अभियान,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान *“मैं भी अभिमन्यु“* दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है।आज दिनांक 07.10.2024 को *”मैं हूं अभिमन्यु”* अभियान के तहत थाना अमिलिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिठौली, थाना कोतवाली द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, थाना कुसमी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भगवार, थाना कमर्जी द्वारा माध्यमिक विद्यालय पटपरा एवं चौकी पथरौला थाना मझौली द्वारा हाई स्कूल बस्तुआ में वाद-विवाद/ स्लोगन प्रतियोगिता एवं लघु फिल्मो का प्रदर्शन कर विद्यालयीन छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है के संबंध में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला अपराध के साथ साथ बढ़ते सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। बता दें कि पूर्व में भी यह अभियान चलाया गया जिसके सकारात्मक परिणाम आने से शुरू पुनः शुरू किया गया जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट को उपर्युक्त स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 1500 से अधिक छात्रों को जागरूक किया गया। 500 से अधिक छात्रों ने शुभंकर अभिमन्यु के कटआउट सेल्फी प्वाइंट के साथ अपनी-अपनी सेल्फी ली और विश्वास दिलाया कि सेल्फी प्वाइंट में उल्लेखित बातों को वह हमेशा याद रखेंगे, वह स्वयं भी जागरूक होंगे और घर जाकर अपने घर के सदस्यों को जागरूक करेंगे एवं पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।

hi
error: Content is protected !!
×