मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत कमर्जी पुलिस ने लोगों को किया जागरूक,
घोघरा देवी मंदिर में थाना प्रभारी ने दी आभियान की जानकारी,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं भी अभिमन्यु के तहत कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह के द्वारा घोघरा मंदिर प्रांगण में आत्मरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस के उपाय पुलिस स्टाफ द्वारा बताए गए पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई एवं उनकी जो भी समस्या हो चाहे वह विद्यालय हो, घर हो, आस पड़ोस हो अथवा कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन के संबंध में जानकारी दी गई। पीडिता को अपराध के विरोध में क्या करना है क्या नहीं करना है कैसे करना है सारे हेल्पलाईन नंबर को सरल और सहज तरीके से उपस्थित लोगों को समझया गया। बालिकाये एवं महिलाये अपनी शिकायत कहीं भी, किसी भी थाने में, किसी भी समय कर सकती है उनकी शिकायत पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है पुलिस से डरे नहीं और अपनी बात कहें। पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

hi
error: Content is protected !!
×