शासकीय महाविद्यालय मझौली से रीना रावत का संभाग स्तर पर महिला कबड्डी में चयन,

संभाग स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रीना रावत का हुआ चयन,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बरगवां में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को किया गया। जिसमें जिले भर की महाविद्यालयीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली से रीना रावत का संभाग स्तर पर चयन हुआ। अब वे संभागीय टीम के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगी तथा 7 अक्टूबर को रीवा में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय स्पर्धा में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती, क्रीड़ा प्रभारी डॉ लक्ष्मण उइके, प्रो बी एल सिंह, प्रो सुनील सिंह,डॉ पूजा कश्यप,डॉ गंगा देवी बैरागी, डॉ भावना नागेंद ,डॉ सुरेश तिवारी, डॉ राज किशोर तिवारी, डॉ वाहिदुननिशा, डॉ बिपेन्द्र कुमार द्विवेदी, डॉ संदीप कुमार शर्मा,गुलाब सिंह (मुख्य लिपिक), संदीप कोल एवं मनीष सोनी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

hi
error: Content is protected !!
×