गांधी जयंती पर खादी वस्त्रों की खरीददारी करने पहुंचे नेता,
सीधी विधायक एवं नपा उपाध्यक्ष ने की खरीददारी,
बीरबल समाचार सीधी। गाँधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेंदू तिवारी, नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने खादी ग्रामोद्योग सेवा आश्रम सीधी में पहुंचकर खादी वस्त्र खरीद कर आमजनो से भी खादी वस्त्र धारण करने की अपील की। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग सेवा आश्रम सीधी के सचिव महेंद्र द्विवेदी ने कहा कि गांधी जयंती पर हमारे संस्थान में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है यह छूट 31 अक्टूबर तक चलेगी। सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हैं हम सभी को उनके विचारों का अनुसरण कर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए, और यह तभी संभव है जब हम सब स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह,सीधी जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, प्रमोद द्विवेदी,सुधीर शुक्ला, विश्ववंधुधर द्विवेदी, पुनीत शुक्ला, रोहित मिश्रा,पुष्पराज सिंह, पुनीत त्रिपाठी, रंजना मिश्रा,आशीष, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग खादी ग्रामोद्योग सेवा आश्रम सीधी में पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीददारी की।
खादी वस्त्रों का उपयोग करने की अपील,
खादी ग्रामोद्योग सेवा आश्रम सीधी में खादी वस्त्रों की खरीददारी करने पहुंचें नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दान बहादुर सिंह ने खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए लोगों से अपील की है कि वे खादी वस्त्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें जिससे इनके व्यवसाय करने वालों को भी बढ़ावा मिल सके। इस दौरान श्री सिंह के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एवं संविदाकार रामदुलारे चतुर्वेदी भी खादी ग्रामोद्योग सेवा आश्रम में खादी वस्त्रों की खरीददारी की।