महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी एक विचारधारा देश इनका कृतज्ञ रहेगा :- ज्ञान सिंह

ब्लॉक स्तर पर महापुरुषों की जयंती का कांग्रेस ने किया आयोजन,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों सहित गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई विचार संगोष्ठी का आयोजन कर देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो द्वारा भी अपने-अपने ब्लॉकों में दोनों महापुरुषों की जयंती का आयोजन किया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा किए गए आयोजन में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचारधारा हैं महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधीजी ने स्वतंत्रता संग्राम में न केवल नेतृत्व किया बल्कि लोगों को संगठित करके उन्हें आत्मनिर्भर और आत्म-सम्मान से जीने की प्रेरणा दी। उनकी विचारधारा और योगदान ने भारत को नई दिशा दी और आज भी उनका संदेश हमें सच्चाई, सहिष्णुता और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा की जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत को समृद्ध साली बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है वह जीवटता सरलता और ईमानदारी की मिसाल थे देश दोनों महापुरुषों के योगदान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और योगदान को याद किया।

उक्त अवसर पर सिंगरौली जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू दिनेश पाठक महामंत्री नवीन सिंह हरिहर सोनी जय सिंह मनोज सिंह रजनीश श्रीवास्तव हल्के सोनी सरदार अजीत सिंह अशोक कोरी बांके अवधिया रामेंद्र सिंह बाबा पंकज सिंह युवा सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन जान आलम शीलारानी साकेत कृतिमा सिंह गौरी साकेत रेखा सिंह गोविंद गुप्ता मोहम्मद बिलाल रनशेर अली खान सहित कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगरीय निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष पदाधिकारी और कांग्रेस के साथियों ने पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर ज्ञान सिंह ने किया महिलाओं को सम्मानित,

 

 

 

सीधी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बहेरहा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा के आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू दिनेश पाठक नवीन सिंह सुंदरलाल सिंह रविनाथ गोस्वामी बाल्मीक त्रिपाठी हल्के सोनी श्रीमती अराधना सिंह दलबहादुर सिंह अम्बिका यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

hi
error: Content is protected !!
×