न्यायालय परिसर में मनी शहीदे
आजम भगत सिंह की जयंती,
न्यायालय परिसर सीधी में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें भगत सिंह के जीवन पर वरिष्ठ अधिवक्ता लालमणि सिंह एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत तिवारी, शत्रुधन तिवारी, राकेश चतुवेर्दी, श्रद्धा सिंह अपर लोक अभियोजक द्वारा प्रकाश डाला गया। भगत सिंह की जयंती का आयोजन न्यायालय परिसर में पहली बार किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण शरण शुक्ला, सतीष सिंह बाघेल, अशोक कुमार गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव विद्याकान्त मिश्रा ने एवं आभार कार्यक्रम के संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने किया।