शास्त्री नगर में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती,
बीरबल समाचार सीधी। शहीद भगत सिंह की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय शास्त्री नगर में मनाई गई, और उनके विचारों तथा जीवन शैली पर विस्तृत रूप से कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने भगत सिंह की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि,भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को प्रचलित है परन्तु तत्कालीन अनेक साक्ष्यों के अनुसार उनका जन्म 27 सितंबर 1907 ई० को एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी जन्म भूमि बंगा गांव, पश्चिमी पंजाब में है जो अब पाकिस्तान में है। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। वह महान क्रांतिकारी थे उन्हें देश हमेशा याद और नमन करेगा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शिव मुरारी यादव ने कहा की भगत सिंह जैसा क्रांतिकारी विचारक ना पैदा हुआ है और ना होगा उन्होंने देश को आजाद करने में स्वयं का बलिदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चितरंगी से चलकर आए समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रखर वक्ता नेता श्रवण सिंह ने भी भगत सिंह की जीवनी के बारे में विस्तार रूप से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा हम सब समाजवादी कार्यकर्ता भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों के अनुयाई तभी माने जाएंगे जब हम समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित होकर देश हित में काम करेंगे। समाजवादी कार्यकर्ता राममिलन कोल ने भगत सिंह की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला और उनके जीवन शैली के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर शंकुलाल कोल, महीपत यादव, रामकुमार नाई, लाल विश्वकर्मा, सुखलाल बैगा, रामपति यादव, रामनिहोर दहिया, राम कलेश साकेत, राम सुंदर सिंह चौहान, रमेश शर्मा, परंतु यादव, राकेश बैस, सुरेश बैस ,रामपति बैगा, रामधारी कोल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।