अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस दिनांक 01.10.2024 को न्यू एम.सी.एच. विंग जिला चिकित्सालय सीधी में प्रातः 9 बजे से सायंकाल 4 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. दीपारानी इसरानी द्वारा आदेश जारी कर शिविर हेतु विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार डाॅ. प्रभावती तिवारी स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डाॅ. राजेश कुमार कोल शल्य क्रिया विशेषज्ञ, डाॅ. प्रियंका मड़राह नेत्र रोग विशेषज्ञ, डाॅ. पंकज तिवारी चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. रवि कुमार पटेल चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. माधुरी उईके दन्त रोग चिकित्सक, डाॅ. अलिशा नाॅज डाॅडियोलिस्ट, डाॅ. रंजना सिंह फिजियोथेरेपिस्ट, संजय पाण्डेय लैब टेक्नीशियन, मोनिका द्विवेदी नर्सिंग ऑफिसर, सौरभ सोनी संविदा मेल नर्सिंग ऑफिसर एवं महेश प्रसाद केवट वार्डवाय की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होने समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुबह 09 बजे से सायं 4 बजे तक जिला चिकित्सालय सीधी में आये हुये वृद्धजन का उपचार करना सुनिश्चित करेंगे।

hi
error: Content is protected !!
×