मऊगंज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की पुलिस प्रशासन पर ही किया हमला।

 

बीरबल समाचार मऊगंज। मध्य प्रदेश में माफियाओं का सम्राज्य कायम होता जा रहा है कहीं खनिज माफिया तो कहीं शिक्षा माफिया तो कहीं शराब माफिया अपना अधिपत्य जमाएं हुए हैं इनके कारोबार की तरह तिरछी नजर से भी कोई देखा तो फिर उसके जान पर बन आती है इतना ही नहीं जिनके संरक्षण में ये कारोबार करते हैं उन पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं कुछ ऐसाही मामला मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले का सामने आया है जहां शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर पुलिस छापा मार कार्रवाई करने पहुंची तो  माफिया उग्र हो गया और पुलिस टीम पर हमला करके थाना प्रभारी सहित आरक्षको को घायल कर दिया है। सभी का उपचार मऊगंज के एक अस्पताल में किया जा रहा है घायल पुलिस वालों का हाल-चाल जानने विधायक पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। बता दें की शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम बराव में शराब कारोबारिया के घर जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की पुलिस प्रशासन पर ही हमला कर दौड़ा दौड़ा कर मारा। जिसमे थाना प्रभारी विश्वास सहित दो पुलिस कर्मियों को गहरी चोट आई तथा एक पुलिस का फोन छीन लिया गया।

एक आरक्षक अपनी जान बचाने के चक्कर में घर की छत से नीचे कूद कर भाग निकला।
जिसकी जानकारी लगते ही मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल  आधी रात हनुमना से मऊगंज आशीर्वाद हॉस्पिटल पहुंच कर पुलिस जवानों की स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अपराधियों के खिलाफ शक्त से शक्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए।

 

जिले की शाहपुर पुलिस पर देर रात बरांव के केवट बस्ती में उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब पुलिस टीम महुआ लाहन से बनाई जा रही अवैध शराब पकड़ने गई थी। बताया गया है कि कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस के मोबाइल भी निकाल लिए। घायल पुलिस कर्मियों को मऊगंज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रदीप पटेल भी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि इस समय शाहपुर पुलिस के ग्रह ठीक नहीं चल रहे। समय रहते पुलिस अगर अवैध शराब, गांजा और कोरेक्स के तस्करों पर करवाई नही की गई तो शायद हालात इससे भी बदतर हो जाए।

सवालों के घेरे में थाना प्रभारी

शराब कारोबारी के हाथों पिटे थाना प्रभारी व्ही  सी विश्वास की गतिविधियों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं स्थानीय लोगों के अनुसार एक मामले को लेकर व्ही सी विश्वास को लाइन हाजिर कर दिया गया था तब वे थाना क्षेत्र के गांवो में और घटना वाले स्थान पर कर क्या रहे थे। जांच होगी तो बड़ा भंडाफोड़ हो सकता है।

hi
error: Content is protected !!
×