शिव मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने की साफ सफाई,

स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण: डॉ गीता भारती,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अनुपालन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं द्वारा शिव मंदिर महान के परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शामिल जन भागीदारी अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है, जिसमें हम सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती ने बच्चों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि न गंदगी करेंगे,न करने देगें। स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य भारत की दिशा में योगदान देना है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में डॉ लक्ष्मण उईके, डॉ गंगा देवी बैरागी, राजकिशोर तिवारी,डॉ भावना नागेंद्र, डॉ सुरेश कुमार तिवारी,डॉ वाहिदून निशा, डॉ संदीप कुमार शर्मा,गुलाब सिंह श्याम मुख्य लिपिक,संदीप कुमार, सिद्धनाथ केवट, गया प्रसाद एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की एवं स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई डॉ पूजा कश्यप द्वारा किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×