कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया अजय सिंह राहुल का जन्मदिन,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जवाहर कांग्रेस भवन में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में केक काटकर एवं विवेकानंद दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों को मिष्ठान का वितरण करके धूमधाम से मनाया गया। सभी ने शोषितो, पीड़ितो, वंचितो, मजलूमो, दीन हीन और दुखियों के दर्द पीड़ा को हरने वाले जन जन के लाडले विंध्य की माटी के सपूत कांग्रेस की आशा और विश्वास प्रिय नेता राहुल भैया के उत्तम स्वस्थ्य यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने देते हुए बताया कि राहुल भैया का जन्मदिन पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री नवीन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामभीलाष पटेल,महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव,महामंत्री जय सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लॉकअध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी, महामंत्री अखंड प्रताप सिंह, सचिव गोविंद गुप्ता,रिषभ सिंह, महिला महामंत्री शशिकला द्विवेदी, महामंत्री मधुरी सिंह,पुष्पा सिंह,कृतिमा सिंह,रीना सिंह,तारा सिंह,रेखा सिंह,महामंत्री हरिहर सोनी,दया वर्मा,ब्लॉकअध्यक्ष विवेक सिंह दीपू, युवा कांग्रेस सीधी विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा,महामंत्री अशोक कोरी,सरपंच अश्वनी सिंह,जान आलम,राणा प्रताप सिंह,बिलाल मोहम्मद,बाबू खान,बेनी खान सहित कांग्रेसजनो के साथ हर्षोल्लाह से मनाया गया।

hi
error: Content is protected !!
×