कुशमहर में मनाया गया विश्व बांस दिवस,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। विश्व बांस दिवस पर जिले के रामपुर नैकिन विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कुश्महर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 सितम्बर को कार्यक्रम अयोजित किया गया।कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी अनुसार इंस्टिट्यूट ऑफ़ लाइवलिहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान के द्वारा हरित भारत परियोजना के अंतर्गत रामपुर नैकिन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुशमाहर के किसानों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बांस की महत्वा एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत हरित भारत परियोजना के परियोजना प्रबंधक हिमांशु भारद्वाज ने बांस के वाणिज्यक प्रयोग एवं बांस की खेती से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम मे अपने विचार एवं बांस के सफल किसानों के बीच अनुभव साझा किये साथ ही,बांस के पौधों रोपण व वितरण कार्यक्रम के सहभागी किसानों के मध्य किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं परियोजना के साथियों ने उपस्थित सभी किसानों एवं पंचायत कर्मियों का धन्यवाद अर्पित किया।

hi
error: Content is protected !!
×