विधायक एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा ने रोपित किए पौधे,
बीरबल समाचार सीधी ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा स्वच्छता के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी महाविद्यालय में पौधारोपण कर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। महाविद्यालय के सुरक्षित परिसर में दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे आरोपित किए गए।पौधारोपण के कार्यक्रम में विधायक सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अंजू पाठक, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राकेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह, विभा शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह परिहार, हीरालाल कोरी, अभय सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी के सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।