NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव बने विक्रांत सिंह परिहार,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा विक्रांत सिंह परिहार को मध्यप्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए की गई है। विक्रांत ने अपने नए पद पर कार्यभार संभालते ही छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। विक्रांत का छात्र जीवन भी सक्रियतापूर्ण रहा है। वे स्कूल में ही छात्र नेता के रूप में उभरे और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर आवाज उठाई। अपने सहपाठियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लडने के कारण उन्होंने बड़ी संख्या में छात्रों का समर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर बधाईकर्ताओं में पूर्व मंत्री एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, कांग्रेस सेवादल मध्यप्रदेश के संयोजक अजीत सिंह चौहान, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, करुण सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, विनय सिंह परिहार, स्वराज सिंह गहरवार, सुधाकर सिंह बघेल, विपिन पटेल, बद्री यादव, जय पटेल, विनय तिवारी, अतुल तिवारी, विक्रम मौर्य, मयंक वर्मा, आदर्श सक्सेना, उदय पुरी, शुभम मिश्र, सूरज तिवारी, शुभम सिंह गहरवार और सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सहयोगियों तथा परिवारजनों द्वारा बधाई दी गई। विक्रांत का कहना है कि वे छात्र कल्याण और शिक्षा सुधार के लिए लगातार प्रयास करेंगे। एनएसयूआई के अन्य नेताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है और विक्रांत को शुभकामनाएं दी हैं। यह कदम एनएसयूआई के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

hi
error: Content is protected !!
×