उफनाई नदी में पुल पार करते बहा प्रौढ़,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। गुलाब सागर बांध का गेट खुलने से उफान पर आई महान नदी में पुल पार करते समय एक प्रौढ़ के बह जानें का मामला सामने आया है। घटना पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत बुधवार दोपहर करीब 4 बजे देवरक्ष गांव की है। बताया गया कि दूबीडोल व देवरक्ष गांव को जोडने के लिए महान नदी पर पुल निर्मित है। गुलाब सागर बांध का गेट खोलने के बाद नदी उफान पर थी और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था।इसके बावजूद देवगढ़ निवासी पंचूलाल पिता डबाली कोल दूबीडोल की ओर से देवरक्ष गांव आने नदी पार करने लगा। नदी के दोनों पार खड़े लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। बीच पुल में पहुंचने पर वह अपना संतुलन नहीं बना पाया और नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा खड्डी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खड्डी चौकी प्रभारी गंगा सिंह मार्कों द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।अंधेरा हो जाने के कारण बुधवार को तलाश बंद कर दी गई। बता दें की महान नदी आगे चलकर भंवरसेन घाट में सोन नदी में मिल जाती है। खड्डी पुलिस चौकी प्रभारी गंगा सिंह मार्कों ने बताया, घटना के बाद गुलाब सागर बांध के गेट बंद करा दिये गए हैं।

hi
error: Content is protected !!
×