राहुल गांधी के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उप्र सरकार में मंत्री रघुराज सिंह एवं शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विनोद वर्मा वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महामंत्री नवीन सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह महामंत्री ओंकार सिंह महामंत्री मनोज सिंह प्रवक्ता आकाश राज पाण्डेय रामकुमार सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीधी के सिटी कोतवाली में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवा कार्यवाही की मांग की।फिर दर्ज करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली हुई है अब तो परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग मोदी के केंद्रीय मंत्री और भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेता कर रहे हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है कांग्रेस पार्टी ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करती है

hi
error: Content is protected !!
×