सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार के 20 छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। स्थानीय सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार के 20 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हाल ही में जिला स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन खेल विभाग जिला सीधी मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया गया। जिसमें अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।जिसमें बॉक्सिंग में जूनियर वर्ग में 50 किग्रा अनिकेत सिंह कक्षा 10, 54 किग्रा आकाश सिंह, 70 किग्रा ऋतिक सिंह कक्षा 11, 80 किग्रा तन्मय सिंह कक्षा 10, कुश्ती फ्री स्टाइल में मिनी वर्ग में 38 किग्रा कार्तिक सिंह कक्षा 7, 44 किग्रा आयुष तिवारी कक्षा 7, 52 किग्रा भवानी विश्वकर्मा कक्षा 6, जूनियर वर्ग में 45 किग्रा उत्कर्ष सिंह कक्षा 9, 80 किग्रा सोहराब सिंह कक्षा 9, सीनियर वर्ग में 79 किग्रा शैलेश मिश्रा कक्षा 12, 86 किग्रा सिदार्थ सिंह कक्षा 11, कुश्ती ग्रीकोरोमन जूनियर वर्ग में 55 किग्रा यश पटेल कक्षा 9, हैंडबॉल जूनियर वर्ग में क्रितन सिंह कक्षा 8, दिव्यांस प्रताप सिंह कक्षा 8, आयुष पाण्डेय कक्षा 7, सर्वज्ञ सिंह कक्षा 8,रूद्र सिंह कक्षा 8, आर्यमान सिंह कक्षा 7,फुटबॉल जूनियर वर्ग में दिव्यांश सिंह कक्षा 11,जुडो सीनियर वर्ग में ऋतिक सिंह कक्षा 11 का चयन किया गया।छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालिका श्रीमती रचनाराजे सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल सर्वांगीण विकास का परिचायक है। इससे हमारे दैनिक जीवन शैली में सुधार होता है विद्यालय एवं टाटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक इंजी.आर.बी.सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और हमारा यह प्रयास है कि हमारा विद्यालय सीधी में आउटडोर एवं इनडोर खेलों के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करें। उपरोक्त सफलता विद्यालय के खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक विष्णु सिंह के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ। विद्यालय प्राचार्य बनी मैथ्यू ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। साथ में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित करने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

hi
error: Content is protected !!
×