कांग्रेस 20 सितंबर को निकलेगी किसान न्याय यात्रा,

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही किसानों के साथ धोखा: – राष्ट्रीय सचिव,

किसानों के हितों के संघर्ष हेतु निकलेगी विशाल किसान न्याय यात्रा:- ज्ञान सिंह,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव म.प्र.कांग्रेस के सह प्रभारी एवं सीधी जिले के प्रभारी रणविजय सिंह के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती कविता पाण्डेय के विशिष्ठ आतिथ्य में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में 20 सितंबर को आयोजित होने वाली किसान न्याय यात्रा की तैयारी बैठक बुलाई गई । बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई तत्पश्चात महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई बैठक में पधारे अतिथियों का जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पुष्पहार से स्वागत किया।बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह ने स्व.कुंवर अर्जुन सिंह और स्व. इंद्रजीत कुमार को याद कर नमन किया और बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी निरंतर किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है भाजपा की मोदी सरकार ने किसानों को फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया था लेकिन बाद में किसानों के हितों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आए जिन्हें उन्हें कांग्रेस और किसान संगठनों के दबाव में आपस लेना पड़ा। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसान अपने को असहाय महसूस कर रहा है क्योंकि उसे उसकी फसलों का उचित दाम बाजार में नहीं मिल पा रहा है सैकड़ो किसान आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो गए लेकिन भाजपा की मोदी सरकार को किसानों से कोई सहानुभूति नहीं आज भी देश का किसान आंदोलित है वह अपनी फसलों पर एमएसपी की गारंटी चाहता है लेकिन मोदी सरकार लगातार किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रही है लेकिन कांग्रेस किसानों के हितों के साथ खड़ी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार किसानों की आवाज देशभर में उठा रहे हैं आने वाले 20 सितंबर को पूरे प्रदेश में किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कांग्रेस पार्टी किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियो से आह्वान किया कि आगामी 20 सितंबर को किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ना है।

किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार – बन्ना,

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मऊगंज सुखेंद्र सिंह बन्ना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार चाहे वह केंद्र की हो और चाहे प्रदेश की हो उसने लगातार किसानों के साथ धोखा किया है खाद बीज के दाम बढ़ा दिए गए पिछले कई वर्षों से किसानों को उनकी फसलों पर बोनस नहीं मिल रहा और किसान कम कीमत पर अपनी फसल बाजार में बेचने को मजबूर हैं कांग्रेस पार्टी किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों के हक की लड़ाई लड़ने जा रही है।

भाजपा की करनी और कथनी में अंतर – कविता,

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती कविता पांडे ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के ऊपर किसानों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश का किसान अपनी फसल की उचित कीमत के लिए आंदोलन कर रहा है लेकिन भाजपा की सरकार कहती तो है कि वह किसानों की आय दुगनी करना चाहती है लेकिन उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं दे रही है हकीकत में वह किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों का खिलौना बनाना चाहती है कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी कांग्रेस किसानों के न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

विपक्ष की आवाज दवा रही सरकार – ज्ञान,

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कई वर्षों से लगातार किसानों के हितों की आवाज उठा रही है लेकिन भाजपा की सरकार किसानों के साथ लगातार दोहरा रवैया अपना रही देशभर के सैकड़ो किसानों ने खुदकुशी की आंदोलन के दौरान कई किसानों को भाजपा सरकार की प्रताड़ना के चलते अपनी जान गवानी पड़ी लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं, केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब सोनिया गांधी के नेतृत्व में किसानों का कर्ज भी माफ किया गया था और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है उन राज्यों में पुनः किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया जा रहा है लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं दे रही है। बैठक में चुरहट विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव रखें। बैठक में पधारे सभी अतिथियों का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया के अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट ने वाणी के माध्यम से स्वागत किया अतिथियों का आभार जिला महामंत्री विनोद विश्वकर्मा ने व्यक्त किया बैठक का सफल संचालन उपाध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा किया गया।

इनकी रही खास उपस्थिति,

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, महामंत्री विनोद मिश्रा, सीधी विधानसभा प्रभारी महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदिनी सिंह, नीलम सिंह, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामबती सिंह, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ,कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, संत बहादुर सिंह, पार्षद मेनका सिंह ,सोनम सोनी, सीमा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, रामविलास पटेल,अंबिकेश पांडे, प्रदीप दीक्षित, संतोष तिवारी, जय सिंह, लालवेंद्र सिंह, विवेक सिंह दीपू ,यज्ञशरण साहू, रविनाथ गोस्वामी,सुंदरलाल सिंह, महिला नेत्री शशिकला द्विवेदी, माधुरी सिंह ,शीला रानी साकेत, रीना सिंह, तारा सिंह, कृतिमा सिंह, रेखा सिंह, सुशीला साकेत, पुष्पा सिंह, राहुल शुक्ला, सानेंद्र सिंह ,गोविंद गुप्ता ,राणा प्रताप सिंह ,अरविंद सिंह रोशन, महेंद्र कुमार पांडे, दीनदयाल चतुर्वेदी सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगण ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×