आयुक्त पर भारी पड़ रही प्राचार्य की मनमानी,

सप्ताह भर से अपनी नवीन पदस्थापना में उपस्थिति के लिए भटक रहा शिक्षक,

मामला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट का,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को दर किनार कर प्राचार्य द्वारा शिक्षक को अकारण परेशान किया जा रहा है। तत्संबंध में शिक्षक गरुण पांडेय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट ने बताया कि वरिष्ठ पद पर उपकृत करते हुए आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा मुझे सहायक शिक्षक के पद से विज्ञान शिक्षक के पद पर पदस्थ करने का आदेश 03 सितंबर को जारी किया था लेकिन प्राचार्य द्वारा उक्त पद पर उपस्थिति नहीं कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत सीधी जिले में काफी संख्या में शिक्षकों का फेर बदल किया गया है लेकिन कुछ जगह प्राचार्यो की मनमानी के चलते इनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी है। जिसकी शिकायतें लगातार आ रही और जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वाले प्राचार्यो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

 

 

 

 

यह हैं आयुक्त का पत्र,

 

 

 

 

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल की आयुक्त शिल्पा गुप्ता द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में पदस्थ सहायक शिक्षक गरुण कुमार पाण्डेय को अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर उसी विद्यालय में रिक्त पद विज्ञान शिक्षक के पद पर पदस्थ करने का आदेश 03 सितंबर 24 को जारी की थीं, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जानें के बाद भी विद्यालय के प्राचार्य अशोक तिवारी द्वारा उपस्थित नहीं कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

आदेश लिए भटक रहा शिक्षक,

 

 

 

 

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में पदस्थ शिक्षक गरुण कुमार पाण्डेय की स्थित यह है कि उन्हें आयुक्त ने सहायक शिक्षक से विज्ञान शिक्षक के पद पर पदस्थ करने का आदेश दिया है लेकिन प्राचार्य अशोक तिवारी की मनमानी के चलते उनकी उपस्थिति आज तक उक्त पद पर नहीं हो सकी है। आयुक्त का आदेश लिए शिक्षक भटक रहा है। हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत विज्ञान शिक्षक गरुण कुमार पाण्डेय ने जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त संचालक शिक्षा रीवा से की हैं लेकिन अभी तक शिक्षक को न्याय नहीं मिला है।

hi
error: Content is protected !!
×