भाजपा सांसद डॉ मिश्रा जूटे संगठन पर में, हजारों को प्रेरित कर, दिलाई भाजपा की सदस्यता,

 

 

 

 

 

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा दिल्ली से लौटते ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के लिए जुट गए। इसी तारतम्य में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के निमित्त सिहावल विधानसभा के मंडल बहरी के ग्राम केशवाही बूथ क्र.189 में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात जिले के विभिन्न मंडलों में पहुंचकर हजारों लोगों को सदस्यता के लिए प्रेरित करते हुए अपने रेफरल कोड से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की।इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुनीत पाण्डेय, महामंत्री श्यामलाल यादव, विनय द्विवेदी, नीरज सिंह चंदेल, दिवाकर द्विवेदी, जय प्रकाश पाण्डेय, कृपा पाण्डेय, राजबहोर द्विवेदी, रमेश तिवारी, विनीत राही, रमेश यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद डॉक्टर मिश्रा ने बीमार हुए छात्राओं के जाने हाल, दिए आवश्यक उपचार के निर्देश,

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के संवेदनशील सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सीधी के ग्राम पंचायत खजूरी स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में कई छात्रों के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही तत्काल सारे कार्यक्रम स्थगित करते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर बीमार हुए छात्र-छात्राओं के हाल जाने और उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद डॉक्टर मिश्रा स्वयं डॉक्टर होते हुए सभी के बीमारियों का परीक्षण भी किया, जिससे बीमार हुए छात्र-छात्राओं के परिजनों ने सांसद की सक्रियता को खूब सराहा। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

डॉ मनोज बने स्वास्थ्य विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि,

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने भाजपा नेता और चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के डॉक्टर मनोज सिंह परिहार को स्वास्थ्य विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। डॉक्टर परिहार की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

hi
error: Content is protected !!
×