बीरबल समाचार सीधी। चुरहट विधानसभा के छोटे से गांव कपुरी कोठार के युवक ने चुनौतियों को पार कर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उपयंत्री बनकर घर परिवार गांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है साथ ही उन तमाम आशंकाओं को दरकिनार किया है जिसमें यह कहा जा रहा है की गरीब और सामान्य वर्ग के लोगों का चयन होना मुश्किल रहता है इन तमाम सोच वाले लोगों के परिवार के युवाओं को सीख है।
ज्ञात हो की कपुरी कोठार के निवासी योगेन्द्र सिंह के सुपुत्र अमर सिंह गहरवार ने चयन परीक्षा में सफलता अर्जित कर मैरिट सूची में शामिल हुए थे लम्बी जांच पड़ताल के बाद राज सरकार ने पी एच ई विभाग में सब इंजीनियर के पद पर चयन करके कटनी जिले में पदस्थ किया है।उन्होंने गत दिनों कार्य भार भी सम्हाल लिया है। श्री गहरवार के इस सफलता पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश कुमार सिंह बघेल भरतपुर राजेन्द्र सिंह  भदौरिया कमलेश त्रिपाठी गड़हरा पंकज सिंह बांगड़ रमेश चतुर्वेदी बागढ़ खास पन्ना लाल दुबे रामबिहारी पाण्डेय रैदुअरिया विजय पाण्डेय रैदुअरिया खुर्द सुधार द्विवेदी कपुरी पवाई शिवराज सिंह गहरवार ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार  नागेंद्र सिंह गहरवार कपुरी कोठार रामलोचन द्विवेदी शिवबहोर कोल महेश बैस गड़हरा नरेन्द्र पाण्डेय डाक्टर रैदुअरिया आदि लोगों ने अमर सिंह गहरवार के उज्जवल भविष्य की कामना किये है।

hi
error: Content is protected !!
×