जिला आपूर्ति अधिकारी ने वेयरहाउस की भण्डारण गुणवत्ता की जांच की,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिला आपूर्ति अधिकारी नागेन्द्र सिंह के साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप तिवारी, आर.एम. शुक्ला एवं अभिषेक सनोडिया के साथ में दिनांक 04.09.2024 एवं 05.09.2024 को वेयरहाउस की भण्डारण गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर जाॅच की गई। जाॅच प्रदाय केन्द्र मधुरी 1, जेव्हीएस गोदाम कोठार, केबीएस गोदाम पटपरा की जाॅच के दौरान चावल में जीवित कीड़े लगे पाये गये। वेयरहाउस से संचालकों द्वारा उक्त गोदामों में कीटनाशक दवाईयों का उपयोग नहीं किया गया हैै इस वजह से कीड़ा युक्त चावल पाया गया जिसका सेम्पल भी लिया गया। तीनों वेयरहाउस संचालकों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किया गया। प्रकरण कलेक्टर सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा, साथ ही कीड़े युक्त चावल का प्रदाय करने में रोक लगा दी गई है। इन गोदाम संचालकों को आगामी उपार्जन केन्द्र व भण्डारण से वंचित करते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

hi
error: Content is protected !!
×