पत्नी की मौत से दुखी पति ने की आत्महत्या,

मामला मझौली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम छुही का,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिले के थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम छुही में एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई जहां एक महिला को फांसी के फंदे पर झूलने से ससुराल वालों ने आत्महत्या की सूचना थाना में दिया वहीं मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था और उसके दूसरे दिन मृत महिला का पति भी पेड़ में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरती पति राजबहोर साहू उम्र 28 वर्ष निवासी छुही थाना मझौली जिला सीधी की मौत 5 सितंबर को हुई जिसमें उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा गया जिसे ससुराल वालों ने आत्महत्या बताते हुए थाना मझौली में सूचना दिया था वहीं घटनास्थल पर मृत महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे जिसमें पुलिस द्वारा कागजी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया था और उसके दूसरे दिन मृत महिला का पति राजबहोर साहू पिता भीमसेन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी छुही भी एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।

hi
error: Content is protected !!
×