डबल मनी स्कैम: एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, मचा हड़कंप, 21 लोगों ने चुरहट थानें में दर्ज कराई शिकायत,

 चेक के सहारे चुरहट में चल रहा बड़ा खेल, 25 से 30 प्रतिशत ब्याज के साथ धन वापसी के नाम वसूला करोड़ों रुपए,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी चुरहट। जिले की चुरहट पुलिस ने 50 दिन में 25 से 30 प्रतिशत ब्याज के साथ धन उगाही करने वाले एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गत छः माह से चुरहट बाजार सहित आसपास के लोगों से आधा दर्जन लोगों द्वारा अच्छा खासा ब्याज का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए समेट लिया गया है और जब समय अवधि पूर्ण होने के बाद पैसा नहीं वापस हुआ तो इनके जाल में लोगों की नींद उड़ गई, हालात यह हो गई की पैसा लगाने वाले सभी लोग थानें पहुंच गए। चुरहट पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए एक व्यक्ति के नाम धोखाधडी का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि हमारे समाचार पत्र ने चुरहट में भर्ती तरीके से चल रहे इस कारोबार को लेकर दो माह पूर्व ही खुलासा कर दिया था लेकिन तब पुलिस के पास पैसा लगाने वाले व्यक्तियों द्वारा शिकायत नहीं की गई थी जिसके चलते जांच में गति नहीं मिल रही थीं। बुधवार को एक साथ 21 लोगों का आवदेन मिलते ही पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस की इस कार्यवाही की भनक लगते ही कारोबारियो में हड़कंप मच गया है। बता दें कि शातिर दिमाग कारोबारियों ने इस कारोबार में सबसे ज्यादा चुरहट क्षेत्र के ही लोगों को अपने जाल में फसाया है। सूत्रों की मानें तो सिर्फ चुरहट क्षेत्र से इनके द्वारा कई करोड़ रुपए समेट लिया गया है। इतना ही नहीं इस पूरे कारोबार में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं। जबकि इनके साथ बाजार के कुछ और लोग भी शामिल है जिनके माध्यम से व्यापारियों को 50 दिन में 25 से 30 प्रतिशत ब्याज सहित धन वापसी का लालच में पैसा वसूला गया है।

 

 

 

 

21 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत,

 

 

 

 

चुरहट पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस मामले में अब तक 21 लोगों के आवदेन आए हैं जिसमें अनूप कुमार पाण्डेय, शिवम साहू, शैलेश पाण्डेय, प्रिन्स गुप्ता, मोनू खान, प्रसून जैसवाल, भूरे सेन, भोले सेन, करण गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, मुनिलाल पाण्डेय, अनिल गुप्ता, छोटे खान, निसार खान, विक्की खान,एजाज खान, मनोज पटेल,साहिल वर्मा, आकाश सिंह, गुड्डा सिंह, भारती सिंह सोलंकी एवं अन्य लोगों को झूठी बाते एवं लालच की बात कहकर एवं धोखा देकर काफी मात्रा में विवेक सिंह ने पैसा लिया है एवं वापस नहीं किया है तथा सभी को धोखा देकर रूपये हडप लिये है।

 

 

 

17 लोगों की हैं यह टीम,

 

 

 

 

इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी सिर्फ विवेक सिंह पिता कुँवर जहान सिंह के नाम मामला दर्ज किया है, जबकि पीड़ितों के अनुसार इस खेल में कुल 17 व्यक्ति शामिल है जिनमें कुँवर जहान सिंह पिता सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना घुरहट जिला सीधी,विवेक सिंह पिता कुँवर जहान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना चुरहट, मृत्युञ्जय मणि सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी केवटान टोला वार्ड क्र.-05 चुरहट,शिवम सिंह पिता सतीश सिंह ग्राम कपुरी थाना चुरहट, विनय सिंह (पप्पू) पिता कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा थाना चुरहट, अमृता सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, प्रतीक्षा सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, आयुष पयासी पिता आशुतोष मिश्रा निवासी ग्राम चरहई थाना कमर्जी, आशुतोष मिश्रा (बबन्ने) निवासी ग्राम चरहाई थाना कमर्जी, मयंक सिंह गहरवार पिता मंगलेश्वर सिंह गहरवार निवासी ग्राम हरदिहा थाना चुरहट, प्रीतम सिंह पिता बृजेश सिंह निवासी ग्राम डढ़िया,विवेक पटेल पिता जयभान पटेल निवासी ग्राम बरिगंवा थाना कमर्जी, आशुतोष सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी चुरहट केवटान टोला थाना चुरहट,सूर्यस सोनी पिता सतेन्द्र सोनी निवासी बदवार थाना गुढ़ जिला रीवा,रोहित वर्मा पिता रामलखन वर्मा निवासी चुरहट कैवटान टोला थाना चुरहट, अनुज विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामनगर चुरहट,कृष्ण कुमार यादव पिता नंद किशोर यादव निवासी चुरहट का नाम शामिल हैं।आवेदकों के अनुसार यह सभी ग्राहकों को प्रलोभन देकर राशि ले जाते थे जो मुख्य आरोपी कुँवर जहान सिंह, विवेक सिंह, मृत्युञ्जय मणि सोनी एवं शिवम सिंह को राशि देते थे, हम लोगों से पूंछने पर बोलते कि आपका काम हो गया है आप निश्चिंत रहिए। पचास दिन बाद आपको मूल राशि व ब्याज वापस कर दिया जाएगा।

hi
error: Content is protected !!
×