हरितालिका तीज को लेकर शहर के बाजार तैयार,
खरीददारी करने उमड़ी रहीं महिलाओं की भीड़,

बीरबल समाचार सीधी। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 6 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत करेंगी। बाजार में चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी शुरू हो चुकी है। महिलाएं हल्की और फैंसी साड़ियां पसंद कर रही हैं।अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं 6 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत करेंगी। तीज को लेकर शहर का बाजार सजकर तैयार है। खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। महिलाएं चूड़ियों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीद रही हैं। वहीं, साड़ियों की बिक्री बढ़ गई है। परंपरा के अनुसार, तीज में साड़ी के साथ गहने देने का भी रिवाज है। इसलिए ज्वेलरी दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद का खास ख्याल रखा है। सराफा बाजार में भी हर वर्ग के लोगों के लिए गहने डिजाइन किए गए हैं। हल्के गहनों की ज्यादा डिमांड है। यथासंभव लोग सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने खरीद रहे हैं। वही, कांच और लाह की चूडियों की बाजारों में बिक्री बढ़ गई है। लाह की बनी चूड़ियों को शुभ माना जाता है।
महिलाओं को पसंद आ रही हल्की और फैंसी साड़ियां,
तीज में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके लिए बाजार में तरह-तरह की साड़ियां, सूट और लहंगे की वैराइटी उपलब्ध है। महिलाएं एक माह पहले से ही साड़ी-सूट और लहंगा खरीददारी शुरू कर चुकी हैं। कपड़ा व्यापारी अरविंद गुप्ता गांधी चौक ने कहा कि महिलाएं हल्की और फैंसी साड़ियां खरीद रही हैं। उन्हें भारी भरकम बनारसी और जरी वाली साड़ियां कम पसंद आ रही हैं। अभी हल्की साड़ियों का ट्रेंड चल रहा है। इसलिए सिल्क, जॉर्जेट और ऑर्गेनजा फैब्रिक की साड़ियां लोगों के बजट के हिसाब से उपलब्ध हैं।
क्या कहते हैं आचार्य उमेश शास्त्री,