भारतीय सेना से रिटायर हवलदार आर.के. कुशवाहा का सतना रेलवे स्टेशन पर पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत,
बीरबल समाचार सतना। जिले के ग्राम रामपुर पोस्ट सुरदहा तहसील नागौद निवासी हवलदार आर.के. कुशवाहा ने भारतीय सेना के मेडिकल कोर में 26 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने न केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास और संतोष अर्जित किया बल्कि अपने सहयोगियों और कनिष्ठ कर्मियों के साथ भी अद्वितीय सहयोग बनाए रखा। उन्होंने कारगिल युद्ध के समय भी देश की सेवा की, सेवानिवृत्ति के उपरांत हवलदार आर.के. कुशवाहा आज सुबह 9:30 बजे सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पूर्व सैनिक संघठन सतना द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । इसके उपरांत रेलवे स्टेशन से रिटायर सैनिक के साथ पूर्व रिटायर सैनिक सिविल लाइन स्थिति अमर शहीद स्मारक जाकर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर संघठन के अध्यक्ष सुनील सिंह कोंडार उपाध्यक्ष संजय तिवारी सचिव मनोज कुशवाहा सैनिक रमेश कुशवाहा योगेश कुशवाहा धीरेंद्र कुशवाहा अत्येन्द्र कुशवाहा सहित अन्य संरक्षकगण और सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से परमेश्वर दीन सिंह पुष्पराज सिंह अशोक सिंह लोकेन्द्र सिंह अभिलाख उदयभान सिंह राम सिंह अवध सरन कुशवाहा संजय सिंह बड़खर संजय सिंह बघेल रवि सिंह विनोद डीएन तिवारी अभिलाष सिंह और डीके विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिक संघठन सतना के बैनर तले बैंड-बाजे पुष्प मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके माता पिता और निकट संबंधी भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और उन्होंने भी फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। यह समारोह न केवल सैनिक की सैन्य सेवा को सम्मानित करने के लिए नही था बल्कि यह पूर्व सैनिक संघठन की एकता और मजबूत संगठनात्मक ढांचे का प्रदर्शन भी था। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर उपस्थित यात्रियों और नागरिकों ने भी इस स्वागत समारोह का आनंद लिया और इसे बड़े गर्व के साथ देखा। हवलदार आर.के. कुशवाहा के सम्मान में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह ने सैनिकों की एकता और पूर्व सैनिक संघठन सतना की मजबूती का परिचय दिया। यह आयोजन के सैनिकों लिए एक अविस्मरणीय क्षण था। जिसमें उनके सहयोगियों परिवारजनों और संगठन के सभी सदस्यों ने मिलकर उनके समर्पण और सेवा का सम्मान किया।