प्रत्येक बूथ पर 300 से अधिक बनाए सदस्य — देव कुमार,
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित हुई बूथ केन्द्र कार्यशाला,
बीरबल समाचार सीधी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के अगुवाई में जिले के 1035 बूथो पर एक साथ सदस्यता अभियान की बूथ स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। सीधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 201 में बूथ स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर कम से कम 300 से अधिक सदस्य बने हैं। सदस्यता करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग ,प्रत्येक जाति और प्रत्येक समुदाय का की हिस्सेदारी हो। कोई भी व्यक्ति किसी भी गले मोहल्ले का हो भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से छूटना नहीं चाहिए। आगामी 2 सितंबर को 880000 2024 पर मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सामान्य रूप से सदस्य बन सकेंगे। मिस्ड कॉल करने के पश्चात आए हुए एसएमएस के माध्यम से लिंक को खोलकर निर्धारित प्रारूप में चाही गई सभी जानकारी को भरने के पश्चात फॉर्म सबमिट होगा और आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन जाएंगे। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, महामंत्री बृजेश सिंह, हीरालाल कोरी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गुप्ता , पार्षद सोमवती जायसवाल सहित बूथ अध्यक्ष और बूथ की समितियां उपस्थित रही।